बिहार

गंगा तट पर 25 हजार दीपों से जगमगाएगा कंगन घाट

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) गंगा सेवा दल समन्वय समिति, श्री गुरु गोविंद सिंह घाट (कंगन घाट) पटना सिटी के तत्वावधान में बुधवार को देव दीपावली महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष डा. राजीव गंगौल, महासचिव राजेश शुक्ला टिल्लू एवं मुख्य प्रवक्ता सुजीत कसेरा ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि कार्तिक पूर्णिमा एवं श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर कंगन घाट के गंगा तट को 25 हजार दीपों से सजाया जाएगा।

इस अवसर पर मां गंगा की महा आरती का आयोजन प्रसिद्ध गायक मनोज भट्ट के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य संरक्षक विजय यादव, आयोजन समिति के सदस्य मनोज अठघरा, अजीत कुमार, विकास राज, पप्पू, पटेल, बम शंकर, वकील राय, नागदेव राय, सुभाष गुप्ता सहित अनेक भक्तजन निरंतर तैयारी में जुटे हैं। कार्यक्रम में कई माननीय अतिथि एवं समाजसेवी भी उपस्थित रहेंगे। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस भव्य आयोजन में शामिल होकर मां गंगा की आरती का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Related posts

जहानाबाद SP ने घोसी थाना का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अफ़वाह पर ध्यान न दें

स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश

error: