बिहार

दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड निर्माण को लेकर प्रखंडवार आयोजित होगा शिविर

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें दिव्यांगता प्रमाणपत्र पूर्व में निर्गत किया जा चुका है। लेकिन किसी कारण से अब तक उनका यूडीआईडी कार्ड नहीं बना पाया है। ऐसे दिव्यांगजनों के जिले में विशेष पहल की जायेगी। यूडीआईडी कार्ड निर्माण को लेकर दिव्यांगजनों से आवेदन प्राप्त करने के उद्देश्य से प्रखंडवार शिविर का आयोजन किया जायेगा। निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा प्रखंडवार शिविर आयोजन को लेकर जरूरी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आगामी अगस्त माह के शुरूआती सप्ताह से निर्धारित तिथि के मुताबिक प्रखंडवार शिविर का आयोजन किया जायेगा।

आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज संलग्न करना जरूरी

जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक नीतेश कुमार पाठक ने इस संबंध में बताया कि प्रखंडवार आयोजित होने वाले शिविर के लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित की गयी है। शिविर में यूडीआईडी कार्ड के लिये दिये जाने वाले आवेदन के साथ सभी जरूरी प्रमाणपत्र संलग्न करना जरूरी होगा। इसमें दिव्यांगजन के आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, दो फोटो, बैंक पासबुक की मूल प्रति के साथ-साथ एक छायाप्रति लाना अनिवार्य है। इसके लिये किसी तरह का कोई शुल्क देय नहीं है।

अलग-अलग तिथि पर प्रखंडवार आयोजित होगा शिविर

सहायक निदेशक नीतेश कुमार पाठक ने बताया कि जोकीहाट प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी व भरगामा प्रखंड परिसर में शिविर का आयोजन 02, 03 व 04 अगस्त को किया जायेगा। अररिया स्थित बुनियाद केंद्र व पीएचसी नरपतगंज में शिविर का आयोजन 05, 06 व 08 अगस्त को किया जायेगा। अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज व पीएचसी पलासी में शिविर का आयोजन 10, 12 व 13 अगस्त को किया जायेगा। सिकटी पीएचसी व व रानीगंज रेफरल अस्पताल में शिविर का आयोजन 13, 16 व 17 अगस्त को किया जायेगा। कुर्साकांटा पीएचसी में शिविर का आयोजन 17 व 18 अगस्त को किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शिविर का संचालन सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक किया जायेगा।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: