बिहार

मतदाता सूची के समीक्षा में जुटे बी एल ए 2 : नंदकिशोर यादव

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक खाजेकलां पानी टंकी स्थित राज दरबार बैंकेट हॉल में आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता पटना महानगर अध्यक्ष श्री रूप नारायण मेहता जी ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक श्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि सभी बी एल ए 2 को अपने अपने मतदाता सूची की समीक्षा कर यह निश्चित करे कि कोई सही मतदाता का नाम हटे नहीं और कोई अवैध मतदाता का नाम जुड़े नहीं। रूपनारायण मेहता ने कहा कि भाजपा द्वारा आगामी 10 अगस्त से 14 अगस्त तक घर घर तिरंगा लगाने और तिरंगा यात्रा निकालने का कार्यक्रम है कार्यक्रम के सफलता के लिए सभी मंडल अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी को लगना है।

Advertisements
Ad 1

बैठक में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, अधिवक्ता नवीन कुमार सिंहा,महामंत्री विनय केसरी उपाध्यक्ष सुरेश सिंह पटेल संजय सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी कांति केसरी,स्मिता रानी मंडल अध्यक्ष अमित कनोडीया, नीतीश कुमार, महेश पासवान मनोज यादव जितेंद्र जितू मनोज साह ,मोहन निषाद ,कौशल किशोर पंकज गुप्ता, संतोष विद्रोही,पार्षद प्रतिनिधि लड्डू चंद्रवंशी, राजू गुप्ता, नित्यानंद चंद्रवंशी अजय आजाद, बीरेंद्र सिंह,विनोद पासवान, अर्शी अजीज, मुरारी राय सहित कई लोगों ने बैठक में भाग लिया।

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव

error: