क्राइमताजा खबरेंबिहार

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्‍ता अजफर शमशी को अपराधियों ने मारी गोली

मुंगेर: बिहार में कानून-व्यवस्था तार-तार हो गई है. राजधानी में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इस वक्त की बड़ी खबर मुंगेर से आरही है जहां अपराधियों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्‍ता अजफर शमशी को दिन-दहाड़े गोलीमार कर घायल कर दिया गया है. शमशी की स्थिति नाजुक लेकिन पहले से बेहतर है उन्‍हें बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक अजफर कॉलेज के प्रोफेसर भी हैं जो अपनी कार से निकल कर कॉलेज जा रहे थे. इसी दौरान उन पर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की. गोलीबारी के दौरान दो राउंड फायरिंग की गई जिसमें से एक गोली अजफर के जांघ में लगी और वो वहीं गिर पड़े. गोलीबारी की इस घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है, इसका पता नहीं चल सका है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छानबीन में जुटी है.

Advertisements
Ad 1

दूसरी ओर कांग्रेस के प्रवक्‍ता राजेश राठौड़ ने कहा है कि राज्‍य के लोगों के लिए न सही, अपने राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं की सुरक्षा के लिए ही सही, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार गृहमंत्री का पद छोड़ दें. उसने गृह विभाग नहीं संभल रहा है. वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है. मैंने इसको लेकर डीजीपी से बात की है और कार्रवाई की जा रही है. संजय जायसवाल ने बताया कि अफजर शमशी सुरक्षित हैं घटना बहुत दुःखद है।

Related posts

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

राष्ट्रीय शहरी आजीविका समूह के सदस्यों को एचआईवी एड्स पर दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण

error: