बिहार

बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर फुलकाहा में जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ निकला विजय जुलूस

अररिया, रंजीत ठाकुर। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत और सरकार गठन की खुशी में फुलकाहा बाजार भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह से सराबोर दिखा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर हाथों में तिरंगा और कमल के झंडे लेकर भव्य विजय जुलूस निकाला तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया।

जुलूस के दौरान पूरा इलाका “भारत माता की जय”, “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”, “अमित शाह जिंदाबाद” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने इसे भाजपा के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि 74 वर्षों बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनना देश की राजनीति में एक नया अध्याय है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों पर जनता ने भरोसा जताया है, जिसका परिणाम बंगाल की जीत के रूप में सामने आया है। कार्यकर्ताओं में जीत को लेकर भारी उत्साह देखा गया और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

Advertisements
Ad 1

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच झालमुरी का वितरण कर खुशियां भी मनाईं। कार्यक्रम का आयोजन फुलकाहा मंडल अध्यक्ष घनश्याम यादव की अध्यक्षता में किया गया। मौके पर जिला मंत्री आलोक साहा, समाजसेवी सह जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण दास, पंचायत प्रमुख सत्यनारायण साह, पूर्व पंचायत प्रमुख भुवनेश्वर साहा, बूथ अध्यक्ष धीरज साह, मदन ठाकुर, घनश्याम साह, जयशंकर पौद्दार, सोनू साह, राजीव पोद्दार, प्रेमलाल हरिजन, विक्की साह, रामचंद्र यादव समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे

पंचायत सरपंच के घर से 165 लीटर विदेशी शराब व बीयर बरामद!

बेला एसएसबी व बसमतिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 74.65 लीटर शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार!

error: