बिहार

नरपतगंज से भाजपा की देवंती यादव ने विधायक की ली शपथ, सांसद ने दी बधाई

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज (46) विधानसभा क्षेत्र से नव-निर्वाचित भाजपा नेत्री विधायक देवंती यादव ने सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण के बाद अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह सहित भाजपा व एनडीए के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दी।

Advertisements
Ad 1

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि “नरपतगंज विधानसभा की जनता ने विकास, सुशासन और स्थिरता को चुनकर एक नया भरोसा जताया है। देवंती यादव के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार दिखाई देगी। उनका अनुभव और सक्रियता विधानसभा में सकारात्मक परिणाम देगी। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और एनडीए सरकार जनकल्याण के संकल्पों पर पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है और आने वाले समय में नरपतगंज को विकास की मुख्यधारा से और तेजी से जोड़ा जाएगा।

Related posts

डीएम ने सुनी 54 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश

उप विकास आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा की

तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर तीन बाइक सवार को रौंदते हुए विद्युत ट्रांसफर्मर में जोरदार टक्कर मारा, कई घायल!

error: