बिहार

त्रिपुरा नागालैंड की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय मार्च

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): त्रिपुरा, नागालैंड में भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्य्श संजीव कुमार यादव के नेतृत्व में विजयी मार्च त्रिमूर्ति चौक से निकल कर गुरूगोविंद सिंह पथ होते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाते, मिठाई बांटते हुए ढोलक झाल, कृताल नारो के साथ भगत सिंह चौक पहुँचा।

Advertisements
Ad 1

गुरुवार को आए परिणाम के बाद भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने कहा कि दोनों राज्यों में भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकार बना रही है। पीएम नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता और लोक कल्याणकारी योजनाओं का ही यह परिणाम है ।पूर्वोत्तर राज्यों में भी कमल खिलने लगा है , श्री यादव ने कहा की पूर्वोतर की भूमि ने भाजपा को फिर संबल दिया है । आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से अधिक सीट पर चुनाव जीतेगी। विजयी मार्च में चौक मंडल महामंत्री जयशंकर प्रसाद, उपाध्य्श मनोज यादव, दयाशंकर यादव, रामनाथ सुमन, संजय केसरी, दिनेश कुमार, नैयर इक़बाल, अंजय शाह, राजीव सिन्हा, देवेंद्र यादव, अशोक गिरी, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

error: