बिहारराजनितिक

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा भरा, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित एनडीए के नेता रहे मौजूद


पटना, (न्यूज क्राइम 24) 11 मार्च । बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय सहित भाजपा के सभी तीन प्रत्याशियों ने बिहार विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए आज नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे।

भाजपा के तीनों प्रत्याशी मंगल पांडेय, अनामिका सिंह और मोहन लाल गुप्ता भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ विधानसभा पहुंचे और नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, जीतन राम मांझी, संतोष कुमार सुमन, रेणु देवी, पूर्व मंत्री नितिन नवीन, अवधेश नारायण सिंह, जनक सिंह, अरुण सिन्हा, कुंदन सिंह, संजीव चौरसिया, संजय खंडेलिया, दानिश इकबाल सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इससे पहले एनडीए उम्मीदवार के रूप में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, खालिद अनवर तथा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से संतोष कुमार सुमन नामांकन का पर्चा दाखिल कर चुके हैं।

बिहार में विधान परिषद की रिक्त होने वाली 11 सीटों पर चुनाव होना है। इसके लिए नामांकन भरने का सोमवार को आखिरी दिन है। 21 मार्च को इन सीटों के लिए मतदान होगा।

Related posts

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना स्टेशन क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

error: