बिहार

शहर के सामान्य कचरे के साथ फेंका जा रहा है अस्पतालों के बायोमेडिकल वेस्ट : आप

पटना(न्यूज क्राइम 24): आप के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सिन्हा ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव को एक पत्र लिखकर बताया है कि बिहार के कई निजी एवं सरकारी अस्पतालों में वहाँ से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट कचरे का निवारण एवं निस्तारण मेडिकल नियम के अनुसार नहीं हो रहा है जिससे वहाँ रह रहे मरीजों सहित आस-पास के लोगों को संक्रमण का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि बायोमेडिकल कचरे को एकत्रित कर डिस्पोज की प्रक्रिया का अनुपालन सही ढंग से नहीं की जा रही है।

राजेश सिन्हा ने अस्पताल प्रबंध पर आरोप लगाया है कि अस्पतालों से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट का अस्पताल प्रबंधन द्वारा उचित प्रबंधन व निष्पादन नहीं किया जा रहा है। उनको खुले मैदान में आम कचरे के साथ फेंक लोगों को बीमार किया जा रहा है। खासकर आस पास रह रहे बच्चों एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका काफी बहुत बुरा असर पड़ रहा है।

बायो मेडिकल कचरा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए अत्यंत खतरनाक है। इससे न केवल बीमारियां फैलती है बल्कि जल, थल एवं वायु सभी दूषित होते हैं।

Related posts

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा