बिहार

बाइक चोर गिरोह के सदस्य एक्टिव फिर चोरों ने उड़ाया बाइक

पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। चौक थाना क्षेत्र के झाऊगंज का मामला हैं। जहां बाइक चोर दिन के उजाले में ही बाइक की चोरी कर बड़े आराम से बाइक लेकर रफू चक्कर हो गए। चोरी की घटना के बाद बाइक मालिक ने बाइक चोरी का मामला थाना मे दर्ज करा दिया हैं। जिसके बाद पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई हैं।

आपको बतादें की बाइक चोरी की पूरी वारदात किसी ने कैमरे मे कैद वायरल कर दिया। वीडियो मे साफ तौर से दिख रहा हैं की दो लड़का बाइक के पास आता हैं इधर-उधर देखता हैं आपस मे बाते करता हैं और बाइक को चालू कर रफ्फु चक्कर हो जाता हैं। सबसे बड़ी बात हैं की बाइक चोर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए थाना के महज कुछ ही दूरी पर इस तरह के घटना को अंजाम दिया हैं। हालांकि चोर की पूरी वारदात कैमरे मे कैद हो गई और दोनों की तस्वीर भी साफ-साफ दिख रही हैं, अब देखने वाली बात हैं की पुलिस कबतक चोर को पकड़ पाती हैं।

Related posts

विश्व स्वास्थ्य संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी ने टास-1 गतिविधि का किया निरिक्षण

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई, हत्या के प्रयास के आरोपी समेत 10 गिरफ्तार!

एनएमसीएच में ‘गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस’ पर कार्यशाला : शोध में नैतिकता और रोगी सुरक्षा पर जोर

error: