उत्तरप्रदेश

बाईक चालक ने नही लगाया सीट बेल्ट तो काट दिया ई चालान

बलिया(संजय कुमार तिवारी): बलिया में लगातार ट्रैफिक पुलिस के द्वारा उल्टा-पुल्टा ई चालान काट कर वाहन चालकों को परेशान करने का मामला सामने आ रहा है। ताजा मामला बलिया का है जहां एक बाइक चालक का ई चालान इस लिए काट दिया जाता है क्यों कि उसने सीट बेल्ट नही लगाया था। अब ये मामला किसी को भी हैरान कर सकता है भला बाइक पर सीट बेल्ट कहा होता है। पीड़ित बाइक चालक की माने तो बलिया शाहर से निधरिया के तरफ जा रहा था जहां पुलिस ने बाइक रोक कर नाम पूछा और ई चालान काट दिया। बाइक चालक ने जब चालान की जानकारी लिया तो उसके होश उड़ गए दरअसल ऐसा चालान काटा गया जो बाइक में होता ही नही,कहा सीट बेल्ट नही लगाने को लेकर 1000 रुपये का ई चालान काटा गया है। जिसे केन्शल करने के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहा है।

Related posts

दीपावली को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, जारी की गईं आग से बचाव की विशेष गाइडलाइन

बदमाशों और पुलिस के बीच हुईं मुठभेड़ दो बदमाशों के पैर में लगी गोली!

छात्राओं के लिए बड़ी पहल : 18 वर्ष की आयु और कक्षा 9 पास करने वाली पात्र बालिकाओं को मिलेगा लैपटॉप