बिहार

माँ के अपमान को बिहार नहीं करेगा बर्दाश्त, बिहार बंद में जदयू कार्यकर्ताओं का हंगामा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के प्रति इंडी गठबंधन द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर NDA महिला मोर्चा द्वारा आहूत बिहार बंद के समर्थन में गुरुवार को पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ।

गायघाट से लेकर मालसलामी पटना सिटी तक कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर नारेबाजी की। इस दौरान जदयू गायघाट सेक्टर अध्यक्ष मुकेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जत्था महात्मा गांधी सेतु पुल से लेकर शहीद भगत सिंह चौक तक मार्च किया।

Advertisements
Ad 1

बंद के समर्थन में जदयू पटना महानगर अध्यक्ष आसिफ कमाल, महानगर प्रवक्ता सह वैशाली विधानसभा प्रभारी अनंत अरोड़ा, गायघाट सेक्टर अध्यक्ष मुकेश कुमार ठाकुर, रेणुका कुशवाहा, चुन्नू चंद्रवंशी, मनोज शर्मा, कुमारी सुप्रिया, सुषमा देवी, अफरोज आलम, मुदस्सर नजर, अरुण गुप्ता, हर्ष चौधरी, राजमणि पंडित, अंजनी पटेल, आफताब गुड्डू, अजय यादव, मुकेश सिंहा, धर्मेंद्र पटेल, शैलेश यादव, सबा करीम, राजमंती देवी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।बंद के दौरान NDA समर्थकों ने स्पष्ट संदेश दिया कि “बिहार माँ के अपमान को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

Related posts

एयर चीफ मार्शल अमन प्रीत सिंह तख्त पटना साहिब नतमस्क हुए

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील

error: