बिहार

कड़ाके की ठंड से कांपा बिहार : पटना में दिनभर सिहरन, सुबह-शाम बढ़ेगी परेशानी

पटना, अजित। बिहार में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग की शाम 5:30 बजे की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा, लेकिन तापमान में गिरावट और अधिक आर्द्रता के कारण दिनभर सिहरन महसूस की गई. राजधानी पटना का अधिकतम तापमान मात्र 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे कम रहा। ठंड का असर आम जनजीवन पर साफ नजर आया. सुबह से ही सड़कों पर लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे, जबकि धूप कमजोर रहने से दिन में भी ठंड बनी रही. स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वालों को सुबह और शाम ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी।

Advertisements
Ad 1

राज्य के अन्य जिलों में भी तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया. गया में 20.2, भागलपुर में 21.4, पूर्णिया में 23.2, मुजफ्फरपुर में 15.2, दरभंगा में 16.2, समस्तीपुर और सीवान में 15.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा. किशनगंज 24.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा। अधिकांश जिलों में 80 से 95 प्रतिशत तक नमी दर्ज की गई, जिससे ठंड का असर और तीखा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे तक बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन सुबह और देर रात घने कोहरे की संभावना है. न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी. खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ठंड बढ़ने के साथ ही अलाव की मांग बढ़ गई है और शाम ढलते ही सड़कों पर आवाजाही कम होती दिख रही है. आने वाले दिनों में ठंड का यह सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है।

Related posts

गांधी सरोवर परिसर में दुकान निर्माण पर रोक की मांग, सात सदस्यीय शिष्टमंडल ने सौंपा ज्ञापन

बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के अवसर पर आयोजित सामूहिक परेड-सह-वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

समृद्धि यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा

error: