बिहार

बिहार : ग्रामीण सड़कों को चौड़ा किया जाएगा, CM ने दिए नई परियोजनाओं को प्राथमिकता के आदेश

पटना, पीयूष कुमार प्रियदर्शी : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण और नई संपर्क परियोजनाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को ‘संकल्प सभागार’ में ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि गांवों तक बेहतर आवागमन के लिए सड़क-पुल का निर्माण और रख-रखाव जरूरी है।

बैठक के मुख्य निर्देश:

  1. पुरानी सड़कों की निगरानी: पहले से बनी ग्रामीण सड़कों का नियमित अनुश्रवण होगा। जरूरत के मुताबिक उनका सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात मिले।
  2. चौड़ीकरण पर जोर: बढ़ती आबादी और ट्रैफिक को देखते हुए ग्रामीण सड़कों के चौड़ीकरण की योजनाओं को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जाएगा। CM ने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार तक पहुंच आसान होती है।
  3. नई सड़क-पुल बनेंगे: महत्वपूर्ण और जन-उपयोगी नए पथों, पुलों और पहुंच पथों का निर्माण होगा। जनहित, ट्रैफिक की जरूरत और क्षेत्रीय विकास देखकर नई परियोजनाओं का चयन होगा।
  4. समय पर मरम्मत: CM ने सख्त निर्देश दिया कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में अनावश्यक देरी न हो। रख-रखाव की प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाए।

CM ने कहा: “गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ काम पूरा करें। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सड़क संपर्क मजबूत करना जरूरी है।”

Advertisements
Ad 1

ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव दिवेश सेहरा ने बैठक में योजनाओं की प्रगति का प्रेजेंटेशन दिया।

बैठक में मौजूद रहे: उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी।

Related posts

जहानाबाद में दहेज हत्या के लंबित मामलों की समीक्षा, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अर्बन डी-कंजेशन की नई पहल, जाम से राहत, यातायात होगा और अधिक सुगम : इं. कुमार शैलेंद्र

बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य

error: