बिहार

बिहार : आवास बोर्ड की खाली जमीन पर बनेंगे नए घर, NBCC के साथ सरकार की बड़ी प्लानिंग

पटना, जया कुमारी :  बिहार सरकार ने आवास बोर्ड की सालों से खाली पड़ी जमीन पर नए आवासीय परिसर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने NBCC (इंडिया) लिमिटेड के CMD डॉ. के. पी. महादेवास्वामी के साथ बैठक कर योजना पर चर्चा की।

क्या है योजना :

आवास बोर्ड की रिक्त भूमि का इस्तेमाल कर विभिन्न आय वर्गों के लिए गुणवत्तापूर्ण और किफायती घर बनाए जाएंगे। इन आवासीय परिसरों में आधुनिक सुविधाएं होंगी। सरकार का मकसद जमीन का बेहतर इस्तेमाल कर शहरी विकास को रफ्तार देना है।

बैठक में क्या हुआ :

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए आवासीय और बुनियादी ढांचे की जरूरत लगातार बढ़ रही है। अनुभवी संस्थाओं के साथ मिलकर गुणवत्तापूर्ण प्रोजेक्ट समय पर पूरे करना सरकार की प्राथमिकता है।

NBCC के साथ तकनीकी सहयोग, निवेश और परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर भी बात हुई। NBCC भारत सरकार का नवरत्न उपक्रम है जो उच्च गुणवत्ता वाली निर्माण सेवाओं के लिए जाना जाता है।

मंत्री ने कहा: “राज्य के शहरी क्षेत्रों में योजनाबद्ध विकास को बढ़ावा देने और आम लोगों को बेहतर आवासीय सुविधाएं देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इन परियोजनाओं से शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।”

बैठक में मौजूद थे: नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, बिहार राज्य आवास बोर्ड के MD निलेश देवरे और NBCC के कार्यपालक निदेशक प्रदीप शर्मा।

Related posts

नवाबगंज पंचायत में आम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार की गई पंचायत विकास की रूपरेखा

पटना जिले के सभी थानों में Child Help Desk और Child Corner स्थापित

error: