बिहार

बिहार : पिछले 20 साल में सरकारी कार्यों से सुधरी बिहार की छवि, इसमें मीडिया की भूमिका अहम : मंत्री श्रवण कुमार

पटना, नरेश अग्रवाल : सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्री श्रवण कुमार ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में सरकार के सकारात्मक कार्यों से बिहार की छवि देश-दुनिया में सुधरी है। इसमें प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है।

मंत्री सोमवार को सूचना भवन के संवाद कक्ष में विभिन्न मीडिया समूहों के वरिष्ठ संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। शुक्रवार को पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली औपचारिक मुलाकात थी।

मीडिया ने बदली बिहार की छवि :

श्रवण कुमार ने कहा कि मीडिया ने सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया है। महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और गांवों की उन्नति में मीडिया का योगदान सराहनीय रहा है। दूसरे राज्यों और विदेशों में बिहार को लेकर बनी नकारात्मक सोच को बदलने में भी मीडिया की सकारात्मक प्रस्तुतियों का बड़ा योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में रखी गई विकास की नींव को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई सरकार और मजबूत बनाएगी। “हम सभी मिलकर बिहार को प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे,” मंत्री ने कहा।

मंत्री ने मीडिया से अपील की कि सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं। अगर कहीं चूक या कमी दिखे तो उसे रचनात्मक तरीके से सामने लाएं, ताकि विकास की गति और तेज हो सके।

मुलाकात में आईपीआरडी निदेशक अनिल कुमार, अपर सचिव राजीव कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश, सीएम ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 20 फरियादें, समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश

error: