बिहार

बिहार : PHC शेखपुरा में परिवार नियोजन मेला : एक दिन में 35 महिलाओं का बंध्याकरण, 2 पुरुषों की नसबंदी

शेखपुरा, उमेश कुमार : जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शेखपुरा में परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए ‘छोटा परिवार, सुखी परिवार’ का संदेश जरूरी है। परिवार नियोजन की सेवाएं और जागरूकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए।”_

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि मेले में 35 महिलाओं का बंध्याकरण और 2 पुरुषों की नसबंदी की गई। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से इच्छुक दंपतियों को परिवार नियोजन के अस्थायी साधन निःशुल्क दिए गए और उन्हें परामर्श भी दिया गया।

सिविल सर्जन ने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम में शेखपुरा जिला लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। इसका परिणाम है कि जिले में कुल प्रजनन दर (TFR) में कमी आई है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों, आशा और एएनएम को जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 3 आशा और 3 एएनएम को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

error: