क्राइमबिहार

सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा : पुलिस ने मारा छापा तो शर्म से झुक गयी आंखें, कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद

बिहटा(आनंद मोहन): बिहटा थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी डॉ अनु कुमारी के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए महादेव नगर कॉलोनी में एक मकान में चल रहे अवैध रूप से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है जहां पुलिस ने मौके से महिला संचालिका सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि दो महिलाओं को रेस्क्यू भी किया गया है। दोनो युवती भोजपुर के रहने वाली हैं वही दोनों युवती को रेक्सिव कर छोड़ा जाएगा।

वही गिरफ्तार संचालिका रानी देवी भोजपुर जिला के बबुरा की रहनेवाली है और पिछले कई सालों से बिहटा के महादेव नगर में घर बना कर रहती है। वही पुलिस को घटना स्थल से कई आपत्तिजनक सामान भी मिला है। दरअसल कई दिनों से बिहटा पुलिस को सूचना मिल रही थी कि रानी नाम की महिला अपने मकान में सेक्स रैकेट का धंधा करती है लड़कियों को राज्य के अन्य जिलों से मंगाकर ग्राहक बुलाती थी ।घर से संदिग्ध लोगों के आते जाते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी।

जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर बिहटा थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अन्नू कुमारी ने अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर छापेमारी की जहां से महिला संचालिका रानी देवी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया साथ ही दो महिला को रेस्क्यू किया गया। इसके अलावा पुलिस ने मकान को भी सील कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: