ताजा खबरेंबिहार

नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई, गया के आईजी से लेकर एसपी तक को हटाया गया

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): नीतीश सरकार ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गया के आईजी से लेकर एसपी तक को हटा दिया है। वहीं गया के पूर्व डीएम को भी ट्रांसफर किया गया है। नीतीश सरकार ने एक झटके में गया के आईजी अमित लोढ़ा एसएसपी आदित्य कुमार को स्थानांतरित किया है। अमित लोढ़ा को पुलिस मुख्यालय में वेटिंग फॉर पोस्टिंग रखा गया है। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार को भी पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है पुलिस महा निरीक्षक मुख्यालय विनय कुमार को मगध क्षेत्र का आईजी बनाया गया है, जबकि बीएमपी-5 की समादेष्टा हरप्रीत कौर को वरीय पुलिस अधीक्षक गया के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं गया के पूर्व डीएम अभिषेक सिंह जो वर्तमान में बुडको के प्रबंध निदेशक के पद पर हैं, उन्हें भी हटा दिया गया है और अगले आधा आदेश तक योजना परिषद में परामर्श बनाया गया है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील

रैपिड एक्शन फोर्स के साये में मनाई जाएगी ईद, फुलवारी शरीफ में प्रशासन का फ्लैग मार्च

error: