बिहार

बथनाहा पुलिस ने देशी कट्टा,कारतूस के साथ एक व्यक्ति किया गिरफ्तार

अररिया, रंजीत ठाकुर बथनाहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा। थाना अध्यक्ष धनोज कुमार के अनुसार थाना क्षेत्र के श्यामनगर वार्ड 12 निवासी राकेश कुमार यादव पिता सुशील यादव कई अपराधों के वांछित अपराधी हैं, जिसकी तलाश पुलिस को पहले से थी।

Advertisements
Ad 1

थाना अध्यक्ष ने बताया बुधवार की रात्रि सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति हथियार के साथ कुछ करने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ छापेमारी अभियान चलाया गया जिस दौरान देसी कट्टा व जिंदा कारतूस एवं खोखा बरामद किया गया। मौके से ही उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने एक और खुलासा किया है कि उक्त व्यक्ति पर पहले भी चोरी,लूट, छिनतई जैसी मामले में नाम सामने आया है । जिसकी तलाश बहुत पहले से थी। वहीं गिरफ्तार व्यक्ति से आवश्यक पूछताछ के बाद आज गुरुवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।

Related posts

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक के द्वारा जिले के पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) की पहली बैठक संपन्न

टीबी मुक्त भारत अभियान : बनबमखी प्रखंड के धरहरा में आयोजित सत्संग में उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा की गई टीबी जांच

error: