बिहार

बसमतिया पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ एक व्यक्ति को धरदबोचा

अररिया, रंजीत ठाकुर  बसमतिया थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर मंगलवार के देर रात भारी मात्रा में नेपाल निर्मित शराब के साथ एक व्यक्ति को धरदबोचा। तस्करी में प्रयुक्त बाइक हीरो स्प्लेंडर को भी जप्त किया। जप्त शराब मडोवेडेल्स 375 ग्राम 15 बोतल, कुल -5.625 लीटर एवं 15 बोतल 180 ग्राम कुल- 2.7लीटर तथा ब्रिक्स नेपाली 10 बोतल 300 ग्राम कुल- 3 लीटर के अलावे उमंगा शराब 300 ग्राम 16 बोतल कुल- 4.8 लीटर के साथ गिरफ्तार व्यक्ति सुपौल जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपट्टी वार्ड-01 निवासी स्वर्गीय सीकम पासवान के 42 बर्षीय पुत्र प्रमोद पासवान बताया गया है।

Advertisements
Ad 1

शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति का कागजी कार्रवाई कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।इस असहाय की जानकारी थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान सूचना मिली की एक व्यक्ति बाइक से नेपाल के रास्ते भारतीय क्षेत्र में शराब लेकर आ रहा है। सूचना पर उक्त व्यक्ति का इंतजार पुलिस बल भारत नेपाल सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र में कर रही थी। उसी दौरान उक्त तस्कर को शराब के साथ धरदबोचा।

Related posts

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

पटना साहिब विधानसभा में विधायक कार्यालय का हुआ उद्घाटन

error: