बिहार

रामकृष्णानगर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ : 10 गिरफ्तार, 7 वाहन बरामद!

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है तथा 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

जानकारी के अनुसार, वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर चौक-चौराहों, बैंक एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन निगरानी की जा रही थी. इसी क्रम में 17 अप्रैल को बैंक ऑफ इंडिया, रामकृष्णानगर के पास एक युवक को अपाची बाइक चोरी कर भागते हुए पुलिस ने पकड़ लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान अमर कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में अमर कश्यप ने संगठित गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी दी. उसके निशानदेही पर गया जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर सुमित कुमार, विपुल कुमार, सन्दु राज, छोटू कुमार, सन्नी कुमार, कुंदन कुमार, साहिल कुमार, सत्यम कुमार एवं रितिक कुमार समेत कुल 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में रामकृष्णानगर थाना कांड संख्या 377/26, दिनांक 17.04.26 के तहत बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने गिरोह के पास से हीरो स्प्लेंडर, पल्सर, अपाची, होंडा शाइन सहित कुल 7 वाहन बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह एक संगठित अंतरजिला बाइक चोर गिरोह है, जो पटना समेत आसपास के जिलों में सक्रिय था. सभी गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में अपर थानाध्यक्ष मिथुन कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: