बिहार

बसमतिया ओपी पुलिस छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध भंडारण पटाखा एवं अन्य सामग्री किया जप्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर। बसमतिया ओपी पुलिस ने आज मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर गोदाम में अवैध रूप से भंडारण कर रखे पटाखा, तार एवं विद्युत मोटर सहित अन्य सामग्री को छापेमारी कर जप्त किया। मौके से गोदाम मालिक को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। ओपी अध्यक्ष शिव पूजन कुमार से मिली जानकारी के अनुसार यह छापेमारी बसमतिया वार्ड तीन निवासी लड्डू कुमार गुप्ता पिता रामकृष्ण प्रसाद गुप्ता के गोदाम में गुप्त सूचना के आधार पर की गई है।

छापेमारी के दौरान गोदाम से 35 कार्टून पटाखा,12 बंडल तार,13 पीस विद्युत मोटर, 15 कार्टून प्रेशर कुकर, दो पीस एलइडी टीवी, बरामद हुआ है। वहीं मौके से उक्त व्यक्ति को भी पुलिस गिरफ्तार कर लिया। उक्त व्यक्ति के द्वारा विस्फोटक पदार्थ रखने का लाइसेंस नहीं देने के आलोक में गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।

Related posts

बिहार की बेटियां हुनरमंद होंगी, आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायेंगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार पुलिस में सभी प्रकार की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द, 24 जुलाई से लागू होगा आदेश

राहुल गांधी नीट पर चर्चा से भाग रहे, छात्रों की आड़ में विपक्ष फैला रहा अराजकता : संजय सरावगी‎

error: