बिहार

पटना पहुंचते ही बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी का जोरदार स्वागत

फुलवारीशरीफ, अजीत। बिहार की राजधानी पटना की सरजमीं पर ए आई एम आई एम प्रमुख बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के आगमन पर रविवार को एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया. उनके पहुंचते ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर ए आई एम आई एम बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरुल इमान के नेतृत्व में कई प्रमुख नेताओं ने उनका स्वागत किया।

Advertisements
Ad 1

एयरपोर्ट पर मौजूद नेताओं में युवा प्रदेश अध्यक्ष व प्रवक्ता आदिल हसन, जोकीहाट विधायक मुर्शीद आलम, जनरल सेक्रेटरी इंजीनियर आफताब आलम, कोचाधामन विधायक सरवर आलम, बैसी विधायक गुलाम सरवर, पाटलिपुत्र लोकसभा प्रत्याशी सह प्रदेश सचिव सह संगठन प्रभारी मो. फारूक रजा उर्फ डब्लू, पटना जिला अध्यक्ष मोहम्मद शमीम उल हक, सोशल मीडिया प्रभारी सह कन्वेनर मो. सोनू, तिरहुत प्रभारी सह प्रदेश सचिव राणा रणजीत सिंह सहित कई अन्य नेता शामिल रहे। इसके अलावा मोहम्मद गयासुद्दीन, मोहम्मद नूर अली, अनिसुर रहमान, जैद रजा, फरजान आलम, वकार, तौफीक आलम, शहादत आलम और मोहम्मद शाहिद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। ओवैसी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा और एयरपोर्ट परिसर में स्वागत के दौरान नारेबाजी भी की गई. उनके इस दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल बना हुआ है।

Related posts

लोक कला उत्सव में झलकी परंपरा और सामाजिक संदेश, दर्जनों प्रतिभागी सम्मानित

प्रेमी संग पत्नी रंगे हाथ पकड़ी, पति का फूटा गुस्सा; सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, थाने में सुलह

शिवम इलेक्ट्रॉनिक्स में भीषण आग : 12 वर्षीय बच्चा झुलसा, 7-8 लाख का नुकसान

error: