बिहार

नगर परिषद बरबीघा ने पारित किया 106 करोड़ का वार्षिक बजट

शेखपुरा, पंकज कुमार : बरबीघा नगर परिषद कार्यालय के सभागार में बुधवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सभापति शोनू कुमार ने बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 84 के आलोक में कुल ₹1,06,65,00,000 का प्राक्कलन बजट सदन के पटल पर रखा।सभापति ने बताया कि यह बजट पूर्णतः ‘सर्वांगीण विकास’ पर केंद्रित है, जिसमें आय-व्यय के संतुलन के बाद ₹4,65,488 का लाभ दिखाया गया है। सदन ने चर्चा के उपरांत इसे सर्वसम्मति से अंगीकार किया। इस बजट में शहर के सौंदर्यीकरण, जल निकासी, और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।

Advertisements
Ad 1

बताते चलें कि सदन द्वारा अंगीकार किए जाने के बाद, अब इस प्रस्तावित बजट को अंतिम अनुमोदन (Approval) के लिए संबंधित विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया है। विभाग की मुहर लगते ही नए वित्तीय वर्ष में तय योजनाओं पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब कर दूं कि नगर परिषद बरबीघा द्वारा पारित 106 करोड़ का यह बजट शहर के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस बजट से सड़क, सफाई, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार देखने को मिलेगा।इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी रमन कुमार, उप-सभापति निधि कुमारी एवं सशक्त समिति सदस्य,पूर्व सभापति सह वार्ड पार्षद रौशन कुमार एवं सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी के निर्देश पर पटना शहर में आज अठारहवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

खनन योद्धाओं का सम्मान : 24 योद्धाओं के खातों में प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर, अवैध खनन पर सख्ती

बिजली के लिए अब टाइम ऑफ डे टैरिफ लागू होगा, दिन में सस्ती और शाम में महंगी मिलेगी बिजली

error: