ताजा खबरेंबिहार

पटना में गश्त कर रहे गरदानीबाग थाने की पुलिस जिप्सी पर और बेउर मोड़ के पास गिट्टी लदा हाईवे पलटा, तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): मंगलवार की सुबह पटना पुलिस के लिए अमंगल साबित हुआ। राजधानी पटना के न्यू बायपास अनिसाबाद बेऊर मोड़ के पास गश्त कर रही पुलिस पेट्रोलिंग गर्दनीबाग थाना की जिप्सी पर बेलगाम रफ्तार से आ रहे गिट्टी लदा हाईवा पलट गया ।यह भीषण दुर्घटना घना कोहरा में सड़क के टर्निंग पॉइंट के पास हुई । जिसमें हाईवा जिप्सी पर पलटने के साथ ही पुलिस जिप्सी में आग लग गई । दुर्घटना इतना भयावह तरीके से हुआ कि किसी को कुछ समझने का मौका नहीं मिला । बताया जा रहा है कि पुलिस जिप्सी में सवार पांच पुलिसकर्मी उसमें दब गए जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दो पुलिसकर्मियों को चिंताजनक हालात में पीएमसीएच भेजा गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर सचिवालय एसपी बेउर थाना के थानेदार प्रशिक्षु डीएसपी गर्दनीबाग थानेदार फूलवारी थानेदार समेत भारी संख्या में पुलिसकर्मियों ने राहत व बचाव कार्य मे जुटे।

सबसे पहले फायर ब्रिगेड को बुलाकर जिप्सी में लगी आग बुझाने और फिर क्रेन की मदद से जिप्सी में दबे पुलिस कर्मियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। इस दौरान गैस कटर से बुरी तरह दबकर फंसे पुलिसकर्मियों को निकाला गया जिसमें 3 पुलिसकर्मियों के साथ शेखर चुकी थी और 2 घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल भेजा गया जहां से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में गर्दनीबाग थाना की पुलिस जिप्सी पर ड्यूटी बजा रहे एक एसआई समेत चार अन्य पुलिसकर्मी हादसा का शिकार हुए है। बेवर थाना के प्रशिक्षु डीएसपी प्रांजल त्रिपाठी के मुताबिक एक एसआई सिया चरण पासवान और दो अन्य पुलिसकर्मियों के नाम सामने आए हैं जिनमें पुखराज और प्रभु बताया जा रहा है इन में किस की मौत हुई है और कौन घायल है यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया। मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना में रात्रि गस्ती कर रही पुलिस जिप्सी पर अनियंत्रित हाईवा अचानक पलट गई । यह हादसा बेउर और गर्दनीबाग थाना क्षेत्र की सीमा पर अहले सुबह करीब 4:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह घने कोहरे के बीच बाईपास से बेलगाम रफ्तार से गुजर रहा गिट्टी लदा हाईवा अनीसाबाद की ओर जा रहा था। इस दौरान अनिसाबाद प्योर मोड़ के पास गर्दनीबाग थाना की पुलिस डिप्टी भी गुजर रही थी। घना कोहरा के चलते मोड़ के पास गश्त कर रहे पुलिस जिप्सी हाईवा चालक को नजर नहीं आई और हाईवा पीछे से जिप्सी पर चढ़ते हुए पलट गई। हाईवा के पलटते ही जिप्सी में भीषण आग के साथ एक विस्फोट हुआ और जिप्सी पर सवार पांच पुलिसकर्मी बुरी तरह झुलस गए जिसमें 3 पुलिसकर्मियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दो पुलिसकर्मियों को स्थानीय लोग और प्रशासन की मदद से जिप्सी से बाहर निकाला गया जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी । आनन-फानन में प्रशासन की मदद से उन्हें पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया । सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने साथी पुलिसकर्मियों के शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल इस हादसे की छानबीन कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। सड़क दुर्घटना में 3 पुलिसवालों की मौत से साथी पुलिसकर्मी भी सकते में हैं।इस सड़क दुर्घटना की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पुलिस की जिप्‍सी पूरी तरह से तबाह हो गई। जिप्‍सी से पुलिसकर्मियों के शव को निकालने में काफी मशक्‍कत करनी पड़ी। इसके बाद जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्‍त जिप्‍सी को सड़क से हटाया गया। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी तादाद में पुलिसवाले पहुंच गए। फिलहाल शवों को पोस्‍टमॉर्टम के लिए अस्‍पताल भेज दिया गया है।

Advertisements
Ad 1

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सोमवार की अहले सुबह गर्दनीबाग थाने की पुलिस जिप्सी पर सब इंस्पेक्टर सियाराम पासवान , 3 होमगार्ड सिपाही एवं 1 जिप्सी का ड्राइवर गस्ती पर तैनात था । इसी क्रम में एक हाईवा गाड़ी जिस पर गिट्टी लदी हुई थी। काफी तेजी से आया और तेज रफ्तार व घना कोहरा की वजह से साफ नजर नही आने के चलते हाइवा पुलिस जिप्सी पर जाकर पलट गई । हाईवा के पलटते ही जिप्सी में अचानक भीषण आग लग गई । आग लगते ही जिप्सी पर सवार पांच पुलिसकर्मियों में से तीन पुलिसकर्मियों के झुलसने से मौत हो गई जबकि 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए । घटना की सूचना मिलते ही वहां अफरातफरी का माहौल बन गया । स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बेउर एवं गर्दनीबाग थाने को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी । फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया तब तक कुल 3 पुलिसकर्मी की उस में दबकर औऱ झुलस कर मौत हो चुकी थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत पुलिसकर्मियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि दो घायल सब इंस्पेक्टर एवं सिपाही को इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है । बेउर थाने के प्रशिक्षु डीएसपी प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि हाईवा पर गिट्टी लदी हुई थी और ड्राइवर कुहासा की वजह से पुलिस जिप्सी नही देख सका होगा जिसके कारण अनियंत्रित होकर जिप्सी पर पलट गई । उन्होंने बताया कि ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है जबकि हाइवा को पुलिस ने जप्त कर लिया है।

Related posts

फायर एंड सेफ्टी वीक के तहत जयप्रभा मेदांता में जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम

टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिलाधिकारी द्वारा जिले के 40 टीबी महिला रोगियों को दिया गया पोषणयुक्त फूड बास्केट का वितरण

अररिया में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, 11,417 सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

error: