बिहार

छठ घाटों पर श्रद्धालुओं को निशुल्क गाय का दूध वितरित करेगा बजरंग दल

अररिया, रंजीत ठाकुर। लोक आस्था, उपासना एवं शुद्धता के महापर्व छठ पूजा को लेकर बजरंग दल की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशेष पहल की गई है। छठ घाटों पर अर्घ्य देने वाले श्रद्धालुओं के बीच बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा स्टॉल लगाकर निशुल्क गाय का दूध वितरित किया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को सुल्तान पोखर स्थित शिवालय मंदिर परिसर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी फारबिसगंज शहर के कोठीहाट नहर सहित जिले के कई प्रमुख छठ घाटों पर सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने के लिए निशुल्क गाय का दूध उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि छठ घाटों पर किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की परेशानी होने पर वे बजरंग दल के सेवा शिविर में संपर्क कर सकते हैं। कार्यकर्ता हरसंभव सहायता के लिए तत्पर रहेंगे।

श्री सोनी ने कहा कि बजरंग दल सेवा, सुरक्षा और संस्कार के संकल्प के साथ कार्य करता है। धार्मिक आयोजनों के अवसर पर संगठन की ओर से लगातार सेवा कार्य किए जाते रहे हैं। अररिया जिले में भी कई वर्षों से छठ पर्व के दौरान दूध वितरण सहित अन्य सेवा कार्य किए जा रहे हैं, जिन्हें आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। बैठक में संजीव रजक, यशवंत शर्मा, संजय रजक, किशन शर्मा, राहुल सोनी, करण चंद्रवंशी, सत्यम झा, अभय यादव, किशन सरदार, सोनू झा, अंकित गुप्ता, राहुल भगत सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

रविशंकर प्रसाद ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की

फतुहा में शराब के बड़े स्टोरेज पॉइंट पर पुलिस की छापेमारी, 50 लाख की विदेशी शराब जब्त!

पटना की बाजार समिति में सात फल प्रतिष्ठानों की जांच, दो दुकानों से केले के नमूने लिए गए