बेगूसराय, गौरव भारद्वाज : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर मंझौल प्रखंड स्थित राजकीय कृत दीनानाथ परमेश्वरी इंटर स्तरीय बालिका विद्यालय मंझौल के प्रांगण में बाल विवाह की रोकथाम के लिए नाटक के माध्यम से जागरूकता किया गया। इस जागरूकता शिविर के माध्यम से उपस्थित बच्चों को बाल विवाह की रोकथाम के लिए बताया गया । उनसे अपील की गई बाल विवाह से हमारे बच्चों का भविष्य अंधकार में चला जाता है। आप सभी अपने-अपने आसपास यदि बाल विवाह होता हुआ देखें तो वहां जाकर शांतिपूर्ण ढंग से उनका विरोध करें ।
अभिभावकों को यह समझाने का प्रयास करें कि बाल विवाह से बच्चों की शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास बाधित होती है नाटक में कार्य कर रहे कलाकारों ने यह बताने का प्रयास किया है कि बाल विवाह से किस प्रकार समाज के लोगो की भूमिका भी होती है उन सभी को जागरूक होना होगा तभी जाकर के बाल विवाह मुक्त राष्ट्र का निर्माण होगा। साथ ही साथ यह बताने का प्रयास भी किया गया बाल विवाह मे जो भी लोग सहयोग करते है। उनसभी को सजा का प्रावधान है। जागरूकता के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया गया है कि हमें भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाना है ।
इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार बेगूसराय जिले के प्रत्येक प्रखंड में जाकर नाटक करके नाटक के माध्यम से बाल विवाह की रोकथाम का प्रयास जारी रखेगा । वही इस विद्यालय के प्रधानाचार्य चंदन कुमार एवं उपस्थित शिक्षकों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार बेगूसराय की टीम का धन्यवाद किया उनहोने कहा कि आप सभी बाल विवाह की रोकथाम विषय पर नाटक के माध्यम से जागरूकता किया है इसके लिए सभी का धन्यवाद आपसभी का सरिहनीय हैं । इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सुजीत कुमार अनमोल विवेक सिन्हा अरविंद कुमार धर्मेंद्र कुमार मुरारी कुमार पिंकी कुमारी रुबी कुमारी अंकिता कुमारी मौकेंद्र पासवान शैलेश कुमार सभी ने नाटक के माध्यम से यह बताने की कोशिश की कि हमें एक स्वस्थ एवं बाल विवाह मुक्त राष्ट्र का निर्माण करना है।
