बिहार

आशा कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले 7 दिनों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संपतचक में धरना प्रदर्शन किया जा रहा

संपतचक(न्यूज क्राइम 24): नगर परिषद पटना आशा कार्यकर्ताओं से मिलने मुख्य पार्षद अमित कुमार पहुंचे धरना स्थल 9 सूत्री मांगों को लेकर मुख्य पार्षद ने आशा बहनों से कहा संपतचक नगर परिषद के द्वारा हर संभव मदद किया जाएगा

पटना आशा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं व आशा फैसिलिटेटरो की जॉइंट मांगो को लेकर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले 7 दिनों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संपतचक में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
वही बुधवार को धरना स्थल पर संपतचक नगर परिषद मुख्य पार्षद अमित कुमार और मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिशव राय (बंटू)ने पहुंचकर आशा कारकर्ताओ से मिले ,जहां आशा बहनों ने अपनी समस्याएं मुख्य पार्षद अमित कुमार के सामने रखी ।मुख्य पार्षद अमित कुमार ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर हमसे बातें बताई ,मैंने उन्हें आश्वासन दिया है की नगर परिषद द्वारा जो भी संभव सहायता हो सकती है, हमारे द्वारा किया जाएगा ।

Advertisements
Ad 1

वही धरना स्थल संपतचक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी साथ ही साथ निरीक्षण किया वहां की चिकित्सक प्रभारी से भी स्वास्थ्य केंद्र में क्या सुविधाएं हैं और क्या होनी चाहिए इस पर चर्चा किया गया। वही मुख्य पार्षद से आशा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रबंधकों की शिकायत भी किया ।आशा कार्यकर्ताओं ने कहां की हम सभी दिन-रात कभी भी गर्भवती महिलाओं को लेकर अस्पताल पहुंचना पड़ता है, लेकिन हमें अस्पताल में बैठने तक का भी जगह नहीं दिया जाता है।

आशा कार्यकर्ताओं के सुनने के बाद संपतचक नगर परिषद मुख्य पार्षद अमित कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक प्रभारी से बात की और निर्देश दिया कि आशा कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान के साथ बैठने के लिए जगह का व्यवस्था किया जाए ताकि हमारे क्षेत्र के जनता को समस्या न हो सरकार के द्वारा जो भी गाइड लाइन है सभी लोग उसका पालन करे ।

Related posts

कारगिल चौक पोस्ट का औचक निरीक्षण, यातायात व्यवस्था का लिया गया जायजा

पटना सिटी में 5 मई को होगा अनोखा विवाह : 9 दिव्यांग जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

रिश्तों के टूटन पर करारा प्रहार, “रिश्ते हैं अनमोल” की मार्मिक प्रस्तुति

error: