बिहार

नीतीश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने निकले अरुण मांझी

फुलवारीशरीफ, अजित। पुनपुन. जनता दल (यूनाइटेड) अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राज्य प्रभारी एवं पूर्व विधायक अरुण मांझी के नेतृत्व में “नीतीश का काम, नीतीश का नाम” अभियान के तहत पुनपुन प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत के पिपरा, बसियावां, दरियापुर, पुरैनिया, डिहरी, बुटीचक समेत आसपास के गांवों में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया.इसमें ग्रामीणों की भारी भागीदारी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति मजबूत जनसमर्थन का प्रदर्शन किया।

अभियान के दौरान ग्रामीणों ने अरुण मांझी का गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की. साथ ही उपस्थित लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम के तहत आगामी 15 अगस्त को डीहरी गांव में स्थानीय महादलित समाज के सुखु चौधरी द्वारा झंडातोलन किया जाएगा. इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आम जनता को संबोधित करेंगे।

इस अवसर पर सुखु चौधरी, सुमित कुशवाहा, छोटू सिंह, सतीश सिंह मुखिया, भवानी सिंह, मुकेश कुमार सिंह, मोनू कुमार, सचिदा सिंह, रंजीत पटेल, छोटू सिंह ‘डुमरी’, कल्लु सिंह, मनीलाल सिंह, सौरभ सिंह, बल्ली पासवान, सुनील प्रभाकर, सौरभ मांझी, रंजीत उर्फ सरपंच साहब, नौलेश सिंह, पुनपुन नगर पंचायत अध्यक्ष रितेश सिंह, चिंटू सिंह, अंजनी कुमार ‘मुखिया’, टुटु सिंह, सरपंच मनोज कुमार, पुनपुन प्रखंड जदयू अध्यक्ष अनिल कुमार सहनी, डबलु सिंह, रामानुज सिंह, अमित कुमार, चुन्नु कुमार, जौनी कुमार, पप्पू रविदास, बिटु बिहारी, सुरज मांझी, रंजीत मांझी, धर्मवीर मांझी, अर्जुन मांझी, चंदेश्वर सिंह, फुलमंती देवी, राधे मांझी, बरती देवी, सरोज देवी, कल्याणपुर पंचायत के मुखिया अजय पासवान, पुनपुन प्रखंड भाजपा अध्यक्ष राजु कुमार और भाजपा नेता अशोक सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया

आम लोगों के साथ सीधा संवाद करने का माध्यम कला संवाद पत्रिका : मंत्री

error: