बिहार

15 अगस्त को एकतापुरम मे सम्मानित होंगी “सरगम महिला बैंड” के कलाकार

फुलवारी शरीफ़, अजित : संपतचक प्रखंड के एकतापुरम (भोगीपुर) मे राष्ट्र-भक्ति, राष्ट्रीय व सामाजिक एकता, अखंडता, समरसता एवं समतावादी विचारो तथा संकल्पो के साथ वयोवृद्ध समाजसेवी सुखदेव सिंह के मार्गदर्शन मे आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह मे बिहार की प्रथम बहुचर्चित बैंड सरगम महिला बैड के 10 कलाकार सदस्यो को सम्मानित किया जायेगा. इसकी जानकारी समारोह के आयोजन में मुख्य रुप से सक्रिय प्रेमचंद सिंह, मुकुल कुमार, विनय कुमार, सतीश सिंह उर्फ मुन्ना, अभिषेक कुमार सिंह, विकास कुमार, केवल झा, विजय सिंह, शिमान्सु कुमार ने दी.

Advertisements
Ad 1

बता दें की सरगम महिला बैंड ने टीवी के सबसे फेमस शो कौन बनेगा करोड़पति मे मेगास्टार अमिताभ बच्चन के समक्ष भी अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं.सरगम बैंड वंचित एवं तिरस्कृत वर्ग के तरक्की हेतू संघर्षरत ख्यातिप्राप्त समाजसेविका एवं गैर लाभकारी संगठन "नारी गुंजन" की प्रमुख पद्मश्री सिस्टर सुधा वर्गीस द्वारा नामित, प्रोत्साहित व मार्गदर्शित (रविदास) महादलित समाज के महिलाओ द्वारा संचालित बिहार की प्रथम बहुचर्चित बैंड है

Related posts

सफेद रंग के कार से 64 किलो गांजा बरामद, तस्कर मक्के के खेत से फरार

471 नंबर प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया

घूरना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नदी में अवैध बालू खनन कर ले जाते ट्राली ट्रैक्टर किया जप्त!

error: