बिहार

फुलकाहा के पावन धरती पर 24 एवं 25 मई को जैन धर्मावलंबियों का आगमन, तैयारी जोरों पर

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के नवाबगंज पंचायत स्थित फुलकाहा बाजार में जैन धर्मावलंबि युग प्रधान आचार्य श्री महाश्रवण जी के विद्वान शिष्य मुनि श्री डॉ ज्ञानेंद्र कुमार जी व विमलेश कुमार जी एवं सुबोध कुमार जी फुलकाहा के पावन धरती पर पधार रहे हैं । जिसको लेकर क्षेत्र में तैयारी जोरों पर चल रही हैं। सभी धर्म के लोग महाराज जी के आगमन पर साफ सफाई से लेकर प्रवचन सुनने तक कि व्यवस्था में लगे हुए है। आयोजकों ने कहा महाराज जी का प्रवचन सुनने हजारों लोग उपस्थित होंगे।

Advertisements
Ad 1

जिसको लेकर फुलकाहा बाजार के ही श्री जयचंद लाल जी पुगलिया के निवास स्थान पर प्रवचन स्थल बनाया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा फुलकाहा के द्वारा भव्य तरीके से तैयारी किया जा रहा है। आयोजकों ने कहा क्षेत्र के जितने भी धर्म प्रेमी है वह दिनांक 24 एवं 25 मई को प्रातः 8:00 से 9:30 बजे तक प्रवचन सुनने में भाग ले तथा आए हुए धर्मावलंबियों का मनोबल को चरितार्थ करें।

Related posts

फुलवारी में डकैती गिरोह पर शिकंजा, सरगना सोनू के इशारे पर एक और डकैत गिरफ्तार!

जीण माता शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं को पानी-शरबत वितरण

बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सहारा ओल्ड एज होम में जांच और परामर्श

error: