बिहार

चौक-चौराहे पर अलाव की व्यवस्था, लोगों को मिली राहत

1673081897846

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): कड़ाके की ठंड से राजधानी समेत पूरे प्रदेश में आम जनजीवन अस्त व्यस्त है वहीं इस ठंड के कारण सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद है तो दूसरी तरफ लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले थोड़ी बहुत राहत ले रहे।

वहीं इस कंपकपाती ठंड को देखते हुए वार्ड 62 के लोगों के लिये चौक-चाराहों पर अलावा की व्यवस्था की गई हैं।

वार्ड 62 की फिर से बनी पार्षद तारा देवी के प्रतिनिधि उमेश मेहता एक बार फिर सेवा कार्य मे जुट चुके हैं। “सेवा किया हैं सेवा करेंगे” इसी उद्देश्य के साथ अहले सुबह घूम-घूमकर लोगों को इस ठंड से राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

मेहता द्वारा चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कर आम जनों को राहत दिलाने का काम मे जुटे हैं, ताकि लोगों को कुछ हद तक ठंड से राहत मिल सके।

वहीं जलते अलाव को देख वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने भी इस आग का फायदा उठाया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत मे उमेश मेहता ने बताया की हमारे वार्ड मे 70 प्रतिशत लोग ग़रीबी रेखा के नीचे आते हैं

उनके पास इतना पैसा नहीं की हीटर या कोई चीज से ठंड से राहत ले सके, खासकर बुजुर्ग लोगों को ठंड मे बचने की जरूरत हैं। इन्ही सब चीज को ध्यान मे रखते हुए यह कार्य किया जा रहा हैं ताकि सभी गरीब बुजुर्ग लोग इस कड़ाके की ठंड से राहत ले सके।

Related posts

आरजेएस का नेशनल वेज प्लेज मिशन ने न्यू डाइट सिस्टम का किया समर्थन, प्राकृतिक अहिंसा प्लेट का करेगा प्रोमोशन

एम्स पटना ने आंख से निकाला 180 ग्राम का विशाल ट्यूमर, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई उपलब्धि

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद