क्राइमबिहार

रामकृष्ण नगर के चमन चक से होने वाली थी हथियारों की डिलीवरी, दो गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): राजधानी पटना के राम कृष्णा नगर के चमन चक से एसटीएफ की टीम ने दो बड़े हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है.टीम ने इनके पास से पांच देसी पिस्टल, 10 मैगजीन और 1 लाख 50 हजार नगद बरामद किए गए हैं.फिलहाल एसटीएफ की टीम इनसे पूछताछ कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों पटना में हथियार तस्करी का काम करते थे । सूचना मिली थी कि रामकृष्ण नगर से गुरुवार को भी किसी को हथियार की डिलीवरी होने वाली है.इसके बाद एसटीएफ़ टीम ने पर छापेमारी कर इन दोनों अपराधियो को गिरफ्तार किया है.पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार हथियार तष्करो में मुकेश कुमार पटेल और मोहम्मद दानिश शामिल । स्थानीय थाना पुलिस को जानकारी दिए बिना ही दोनों को राम कृष्णा नगर के चमन चक से गिरफ्तार किया गया है । रामकृष्ण नगर थाना पुलिस ने बताया कि चमन चक में पिंटू यादव के मकान से छापेमारी कर दोनों बदमाशों को हथियार के साथ पकड़ा गया है । गिरफ्तार मुकेश कुमार आउट दानिश खाजेकलां निवासी है।

Related posts

शराब तस्करी पर प्रशासन का बड़ा प्रहार

बिहार, साइबर अपराध पर सख्त : मुख्य सचिव और डीजीपी ने की जिलाधिकारियों-एसपी के साथ समीक्षा बैठक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान किए

error: