बिहार

अररिया सदर अस्पताल से अपहृत नौ माह का बालक अरबाज सकुशल बरामद!

अररिया, रंजीत ठाकुर। अररिया नगर थाना क्षेत्र के गैयारी से 25 नवंबर को सदर अस्पताल से अपहृत नौ माह का मोहम्मद अरबाज पिता शमशाद आलम को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहृत बालक को पलासी के ककोड़वा वार्ड संख्या-पांच से बरामद किया है। मामले में पुलिस ने नौ माह के बच्चे का अपहरण करने वाली अपहृता रोमी खातून को भी गिरफ्तार किया है।

अपहरणकर्ता रोमी खातून शमशाद आलम के मकान में ही किराया में रहती थी और जब बालक के तबीयत खराब होने पर अरबाज को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो रोमी खातून बालक को वार्ड से अपहरण कर अपने साथ लेकर चली गई। एसपी अंजनी कुमार ने शनिवार को यह जानकारी दी है।

Advertisements
Ad 1

एसपी अंजनी कुमार ने बताया नगर थाना क्षेत्र के गैयारी की रहने वाली 30 वर्षीया बीबी नाजवीन पति शमशाद आलम ने नौ माह के नाबालिग पुत्र मोहम्मद अरबाज आलम के अपहरण होने की जानकारी दी थी। किरायेदार के रूप में रहने वाली रोमी खातून पर बच्चे के अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए नगर थाना में कांड संख्या- 474/25 दिनांक 26 नवंबर 2025 को धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

एसपी ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद सदर एसडीपीओ सुशील सिंह के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष और डीआईयू के साथ एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा विभिन्न स्रोतों से सूचना को संकलित करने के साथ ही तकनीकी अनुसंधान तथा विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालना शुरू किया।जिसके आधार पर पलासी थाना क्षेत्र के डेहटी पंचायत के ककोड़वा वार्ड संख्या 5 से अपहृत मोहम्मद अरबाज आलम की सकुशल बरामदगी की गई।वहीं अपहरणकर्ता रोमी खातून को भी गिरफ्तार किया गया। छापामारी दल में नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक, सब इंस्पेक्टर अमरेंद्र कुमार, सोनिया सहनी, अमित कुमार के साथ सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Related posts

अध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र पटेल निर्विरोध सेक्टर अध्यक्ष निर्वाचित किए

डीएम ने सुनी 54 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश

उप विकास आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा की

error: