बिहार

अररिया डीएम ने लगाया जनता दरवार

अररिया(रंजीत ठाकुर): श्रीमती इनायत खान, जिला पदाधिकारी, अररिया के कार्यालय वेश्म में शुक्रवार 03 जून को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रखंडों से कई फरियादी पहुंचे थे। जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 57 फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की। उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को इसके निष्पादन के लिए अविलंब कार्रवाई का निर्देश दिये। जनता दरबार में अधिकांश मामले सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने, आंगनवाड़ी सेविका चयन में अनियमितता, आपदा अनुग्रह राशि भुगतान नहीं करने, विद्युत विपत्र से संबंधित थे। मौके पर भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया एवं संबंधित पदाधिकारिगण मौजूद थे।

Related posts

हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय रोशनी की मदद को फिर आगे आए समाजसेवी राजेश, इलाज के लिए दोबारा बढ़ाया सहयोग का हाथ

श्याम रजक की पत्नी स्वर्गीय अलका रजक की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, कैंसर रोगियों के इलाज के लिए किया गया रक्तदान

डायरिया से डरने नहीं सतर्क रहने की जरूरत : ब्रिगेडियर डॉ. राजू अग्रवाल

error: