बिहार

चौक थाना का वार्षिक निरीक्षण, कार्यप्रणाली व लंबित कांडों की हुई समीक्षा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी परिचय कुमार ने मंगलवार को चौक थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण एवं विभिन्न लंबित कांडों की प्रगति का गहन समीक्षा की गई। इस दौरान थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस प्रणाली, CCTNS तथा सिरिस्ता कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही लंबित मामलों के अनुसंधान की स्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

Advertisements
Ad 1

निरीक्षण के क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान करने, समयसीमा के भीतर मामलों का निष्पादन करने एवं कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने पर भी जोर दिया। इसके अलावा, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने, सतर्कता बरतने एवं जनसेवा के उच्च मानकों का पालन करने के भी निर्देश दिए गए।

Related posts

मसौढ़ी में लहसुना थाना का निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

गुरुकुल हॉस्टल में यूकेजी छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल सील

चिल्ड्रन पार्क पुलिस पोस्ट का औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई

error: