क्राइमताजा खबरेंबिहार

किन्नरों से छेड़खानी मारपीट व चेन छीनने का लगाया आरोप!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): टमटम पड़ाव के पास ऑटो से जा रहे किन्नरों के टोली को स्कार्पियो सवार मनचले बदमाशों ने फब्तियां कसते हुए छेड़खानी कर दी इतना ही नहीं मन बड़े बदमाशों ने औरतों से किन्नर को खींचकर स्कॉर्पियो बिठाने का भी प्रयास किया इस दौरान किन्नरों के विरोध के चलते बदमाशों के मंसूबे सफल नहीं हुए । इसके बाद भाग रहे बदमाशों के स्कॉर्पियो पर किन्नरों ने एक पत्थर चलाकर शीशा तोड़ दिया । घटना की जानकारी किन्नरों ने स्थानीय थाना को दी । इसके बाद दूसरे दिन किन्नरों की टोली ने बदमाशों के घर रानीपुर पहुंचकर जमकर हंगामा किया । हालांकि मौके पर बदमाश मौजूद नहीं थे ।मौके पर पहुंची पुलिस ने एक बदमाश सोनू उर्फ शिबू महतो के घर की एक महिला को लेकर थाने चले आयी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया और इस मामले में किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नही दिया है।

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: