उत्तरप्रदेश

योगी के आदेश के बाद यूपी में धार्मिक स्‍थलों से हटे इतने लाउडस्‍पीकर

लखनऊ(न्यूज़ क्राइम 24): उत्तर प्रदेश की सत्ता दूसरी बार संभालने के बाद योगी आदित्‍यनाथ और सख्‍त हो गये हैं। उनकी सख्‍ती का असर हर तरफ देखा जा रहा है। उन्‍होंने धार्मिक स्‍थलों पर लगे लाउडस्‍पीकर को लेकर भी आदेश जारी किये थे। सभी को नोटिस दिया गया था। उसका असर भी देखा गया।

उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के बाद मंदिर-मस्जिदों सहित धार्मिक स्थलों से अतिरिक्त लाउडस्पीकर को हटाये जा रहे हैं। अलाउद्दीनपुर की बड़ी मस्जिद और शिव मंदिर से सहमति से अतिरिक्त लाउडस्पीकर हटा दिए गए हैं। कई जगह लाउडस्पीकरों की आवाज कम कर दी गई।

Advertisements
Ad 1

उत्तर प्रदेश के ADG कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि 27 अप्रैल की शाम 4 बजे तक धार्मिक स्थलों से 10,923 लाउडस्पीकर उतारे गए। निर्धारित मानकों के अनुसार 35,221 की आवाज कम की गई।

Related posts

कच्ची शराब को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन पुलिस पर लगाया वसूली का आरोप

बलिया का एक मात्र क्रिकेट एकेडमी जहां निखरता है बच्चों का कौशल

बीच थ्रोबॉल ऑफ इंडिया में बिहार टीम का शानदार प्रदर्शन

error: