बिहार

चुनाव चिन्ह मिलने के बाद कैमरे के सामने निर्दलीय प्रत्याशी नरपतगंज श्रवण कुमार दास ने कहा…

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार श्रवण कुमार दास के चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही आज शुक्रवार को जनसंपर्क के दौरान मीडिया के सामने कहा मुझे नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के आम आवाम ने चुनाव के लिए मैदान में उतारा है। जिसमें सभी जाति धर्म से ऊपर उठकर सभी वर्ग के मतदाताओं का समर्थन मुझे मिल रहा है और सभी चुनाव भी लड़ रही है। यह चुनाव मतदाता लड़ रही है और मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है आम आवाम की इस लड़ाई में हम सफल जरूर होंगे।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र की जनता मुझे अगर इस बार मौका देती है तो हम चौतरफा विकास करेंगे मेरी पहली प्राथमिकता डिग्री कॉलेज लाना एवं भ्रष्टाचार को मिटाना इसके अलावा सड़क, शिक्षा, के दिशा में कार्य करेंगे। हमेशा जनता के बीच रहेंगे। वहीं श्री दास के जनसंपर्क अभियान में लोगों में काफी उत्साह देखा गया है। मोहम्मद हाशिब ,मोहम्मद समीद, संजय चौधरी, राजीव पोद्दार, कृष्णदेव यादव,सरवर अंसारी आदि ने कहा अबकी बार कोई दल सर्वदलीय नेता श्रवण कुमार दास होंगे हमलोगों का विधायक।

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

error: