क्राइमबिहार

पटना के सीगोड़ी में युवक की हत्या कर पुनपुन नदी में शव को फेंका!

पटना(अजीत यादव): पटना के पालीगंज अनुमंडल के सीगोड़ी में रविवार को पुनपुन नदी से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। ग्रामीणों के अनुसार युवक की निर्मम हत्या कर पुनपुन नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। नदी से शव मिलते ही गुस्साए लोगों ने पालीगंज पटना मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया।

Advertisements
Ad 2

मिली जानकारी के अनुसार पटना के सीगोड़ी निवासी अरविंद महतो का पुत्र व्यास महत्व (28 वर्ष) पिछले 3 दिनों से लापता था। परिवार वालों ने इसकी सूचना सीगोरी थाने को दी थी। रविवार के दिन पुलिस ने पुनपुन नदी से एक युवक का शव बरामद किया। लोगों ने बताया कि युवक की हाथ पैर बांधकर निर्मम हत्या के बाद नदी में फेंक दिया गया है। पुनपुन में व्यास महतो के शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना सीगोरी थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को नदी से निकाला। आसपास के लोगों ने बताया कि व्यास महतो अपने चाचा अरुण महतो के यहां मुंशी का काम किया करता था। परिवार के लोगों ने बताया कि व्यास महत्व काफी सीधा साधा लड़का था और कड़ी मेहनत करता था। पूछे जाने पर कि क्यों और किसने इसकी हत्या की गई परिवार के लोगों ने आशंका जाहिर की है कि अपने ही किसी संबंधी के द्वारा व्यास की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया है। इस मामले को लेकर पालीगंज ए एसपी अवधेश दीक्षित ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुनपुन नदी से पुलिस के द्वारा एक शव बरामद किया गया है जिसकी पहचान व्यास मौतों के रूप में की गई है। हत्या के कारणों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।

Related posts

सांसद रविशंकर प्रसाद ने गंगा के बढ़ते जल स्तर का लिया जायजा, जिला प्रशासन को दिया जरूरी निर्देश

मानिकपुर में केंद सरकार के योजना से 155 वृद्धजन को मुफ्त वितरण किया गया व्हीलचेयर

जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ अन्न प्रशासन कार्यक्रम आयोजित