बिहार

8 घंटे तक लगातार चले रेस्क्यू के बाद बच्चे को पाइप के सहारे बाहर निकाला गया

नालंदा(राकेश): नालंदा में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 4 साल के शिवम को निकाल लिया गया है। 8 घंटे तक लगातार चले रेस्क्यू के बाद बच्चे को पाइप के सहारे बाहर निकाला गया है। शिवम अभी होश में है। बाहर निकलने के बाद बच्चे को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।शिवम रविवार सुबह करीब 9:30 बजे डेढ़ सौ फीट गहरे बोरवेल में खेलते खेलते गिर गया था। करीब 12:00 बजे से एनडीआरएफ एसडीआरएफ के टीम स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर निकालने की कोशिश कर रही थी। चार जेसीबी और दो पोकलेन मशीन से बोरवेल के बगल में रेस्क्यू के लिए गड्ढे किया जा रहा था।

रेस्क्यू ऑपरेशन के साथी बिहार पुलिस की टीम बच्चे को निकालने का प्रयास कर रही थी। पानी पटाने वाली पाइप में एक रूप लगाकर उसे गड्ढे में डाला गया। इस हुक मे कपड़ा लपेटा गया था, ताकि बच्चे को कोई चोट ना आए। या पाइप बच्चे के दोनों पैर के बीच में फंसाया गया। जिसके बाद शिवम को सुरक्षित बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू टीम पहुंचने के साथ ही बोरवेल में कैमरा डालकर बच्चे के मोमेंट कोर्स रिकॉर्ड कर रही थी। उसके फुटेज में शिवम खड़ा दिखाई दे रहा था। बच्चा 60 फीट गहराई पर फंसा था। वह हाथ हिला रहा था।

Advertisements
Ad 1

उसके नीचे पानी भी नजर आ रहा था। परिजन उसे झांसा दे रहे थी। मां की भी हालत अब भी खराब है। शिवम की दो बड़ी बहनें हैं। शिवम से छोटा एक भाई है। डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि बच्चे को बाहर निकाल लिया है।उन्होंने कहा कि जिसने बोरिंग करा कर खुला छोड़ दिया, उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हमारी पहली प्राथमिकता बच्चे को बचाना था जिसे बाहर निकाल लिया गया है

Related posts

जनता के द्वार सरकार, जन सहभागिता ही योजनाओं की सफलता का आधार-विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री

पटना में यातायात व्यवस्था का औचक निरीक्षण, हड़ताली मोड़ पर एसपी ट्रैफिक ने संभाली कमान

शेखपुरा डीएम-एसपी ने ‘सासा कलेक्शन’ का औचक निरीक्षण किया, 100 मजदूरों को PF से जोड़ने का निर्देश

error: