उत्तरप्रदेश

आलाव के लिए भीड़ गये अधिवक्ता और तहसीलदार

बलिया(संजय कुमार तिवारी): तहसील परिसर में में शनिवार को अलाव जलाने को लेकर अधिवक्ता व तहसीलदार आपस में भिड़ गए। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए तहसील में हंगामा शुरू कर दिया और नारेबाजी की। इससे कुछ देर के लिए पूरे तहसील में अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

Advertisements
Ad 1

बताया जाता है कि तहसील परिसर में कड़ाके की ठंड को देखते हुए कुछ अधिवक्ता तहसीलदार राम नारायण वर्मा से मिलकर तहसील परिसर में अलाव जलाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान तहसीलदार ने केवल चिह्नित स्थलों पर अलाव जलाने की बात कही। इसी को लेकर अधिवक्ता संघ ने बैठक कर निर्णय लिया कि जब तक तहसीलदार सिकंदरपुर का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा, तब तक उनके न्यायालय का बहिष्कार किया जाएगा। उनका आचरण लोक सेवक की तरह नहीं है।

Related posts

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, एक वाहन क्षतिग्रस्त

सभी धार्मिक स्थलों पर लगेगी मुलायम की प्रतिमा-सनातन पांडेय

किसानों की फसल नुकसान का नही मिला मूवावजा तो सदन में उठाऊंगा मामला – रमाशंकर विद्यार्थी

error: