अररिया, रंजीत ठाकुर। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर नरपतगंज के सीमावर्ती क्षेत्र में दर्जनों लोगों के घरों पर चला बुलडोजर। भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में वर्षों से नो मेंस लैंड में अवैध अतिक्रमण कर रहे दर्जनों लोगों के फुस की झोपड़ी तथा पक्के मकान को प्रशासन की उपस्थित में ध्वस्त कर दिया गया । हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने बुल्डोजर करवाई का विरोध तो करना चाहा लेकिन पुलिस प्रशासन के आगे किसी की ना चली । पदाधिकारियों के सामने लोग फरियाद करते लेकिन किसी की नहीं सुनी गई। पदाधिकारियों का साफ कहना था कि सरकारी भूमि को खाली करने का सूचना कई बार दिया गया लेकिन अतिक्रमणकारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। बाध्य होकर बुल्डोजर करवाई करनी पड़ी । वहीं यहां के कई स्थानीय लोग भी सरकारी जमीन को कब्जा कर वर्षों से बैठे थे।
सरकारी जमीन में रिहायशी मकान के अलावे पुआल का ढेर , मवेशी को बांधने का स्थान आदि बनाए हुवे थे । जो प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई थी । वहीं सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात एसएसबी तथा नेपाल एपीएफ के लिए भी नो मेंस लैंड में बसे हुए लोग गंभीर चुनौती बनी हुई थी । चुकी नेपाल से नशीली मादक पदार्थ लेकर आने वाले तस्करों का अपरोक्ष रूप से संरक्षक का भी काम करते थे जिस कारण सीमा क्षेत्र में तैनात पुलिस बल के लिए क्षेत्र में सक्रिय तस्कर चुनौती बना हुआ था। इस अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज रंजीत कुमार रंजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा, नरपतगंज अंचल पदाधिकारी रविंद्र कुमार के अलावे बसमतिया, घूरना, नरपतगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं एसएसबी जवान तथा पुलिस बल शामिल थे। अंचल पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने गुरुवार को बताया कि बसमतिया थाना क्षेत्र से अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है इसके अलावे घूरना, मानिकपुर,नवाबगंज सोनापुर के अंतर्राष्ट्रीय सीमा नो मेंस को भी अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा। पुलिस बल की कमी के कारण आज का अभियान अगले आदेश तक स्थगित किया गया है।
