बिहार

आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

पटना(न्यूज क्राइम 24): आम आदमी पार्टी पटना सिटी के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग द्वारा आप पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिए जाने की खुशी मे मंगल तलाव से पदयात्रा करते हुए शाहिद भगत सिंह चौक पहुंचे और भगत सिंह की प्रतिमा पर मालार्पण किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई और देश की जनता को उनके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया।

पार्टी के पटना जिला प्रभारी श्रीवत्स पुरुषोत्तम ने कहा कि इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी बनना ये किसी चमत्कार से कम नहीं । खुशी व्यक्त करते हुए पटना जोन की प्रभारी उमा दफ़्तुआर ने कहा कि देश के करोड़ों लोगों ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के कामों पर भरोसा करके पार्टी को यहाँ तक पहुँचाया। पटना साहिब के प्रभारी सलीम रज़ा ने कहा कि लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है। आज लोगों ने हमें ये बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है उसके लिए हम लोग मिलकर पूरा करेंगे।

Advertisements
Ad 1

खुशी व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश, प्रदेश कोषाध्यक्ष रीना श्रीवास्तव, अरविंद पंकज, कुम्हार विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सुयश कुमार ज्योति, सतीश गुप्ता, पप्पू कुमार, सुरेश प्रसाद, मो० असलम, मो० नय्यर ने किया।

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

error: