बिहार

चोरी के प्रयास के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना क्षेत्र में चोरी के प्रयास के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार, पिता कामेश्वर, निवासी गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज के पास के रूप में की गई है।

थाना प्रभारी राज किशोर कुमार के अनुसार, आरोपी चोरी के प्रयास में संलिप्त था, जिसकी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व में चोरी के तीन मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related posts

‘रात हमारी, सड़क हमारी’ अभियान के तहत छात्राओं की हिरासत पर ऐपवा ने जताई नाराजगी

घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली!

बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की तेजी से हो रही मरम्मति

error: