झारखण्ड

अवैध कोयला खनन के दौरान हादसा, एक की मौत!

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): निरसा इलाके में अवैध कोयला खनन के दौरान हादसा हुआ है. इसमें एक युवक की मौत हो गई. दूसरा युवक घायल हुआ है. स्थानीय सूत्र दावा कर रहे हैं कि खदान के अंदर 3 लोग फंसे हुए. हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है. मामला पंचेत OP क्षेत्र का बताया जा रहा है. घायल हुए युवक को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिग होम में भर्ती किया गया है. बताया जा रहा है कि इस इलाके में लंबे समय से अवैध खनन का कार्य चल रहा है. खनन माफिया स्थानीय लोगों की मदद से यह कार्य कराते हैं. इसमें मोटी कमाई होती है. जिस माइंस में हादसे की सूचना मिल रही है वह लंबे समय से बंद पड़ी हुई है. यह BCCL का ओपेन माइंस प्रोजेक्ट थी. खनन का कार्य खत्म होने के बाद इसे छोड़ दिया गया था. इसकी सुरक्षा के लिए लोगों की तैनाती की गई है लेकिन अवैध कमाई की लालच में माइंस से कोयला निकालने का अब तक चल रहा है.

Advertisements
Ad 1

Related posts

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

error: