बिहार

मेला घूमाने के बहाने साली को लेकर फरार

 समस्तीपुर(न्यूज़ क्राइम24): मेला घूमाने के बहाने साली को लेकर फरार हो गया जीजा। नवमी को जीजा-साली मेला घूमने की बात कहकर घर से निकले थे। कई दिन बाद भी दोनों घर नहीं लौटे। परिजनों ने दोनों काफी खोजबीन की। मगर दोनों का कहीं कोई पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस दोनों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। बार-बार लोकेशन चेंज करने की वजह से पुलिस दोनों तक पहुंच नहीं पा रही है। मामला समस्‍तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र का है।

Advertisements
Ad 1

बेगूसराय जिला के सौंथ निवासी राजीव यादव दशहरा के मौके पर अपने ससुराल गया हुआ था। इस दौरान उसे अपनी साली से प्‍यार हो गया। मेला घूमाने के बहाने साली को लेकर घर से निकला और फरार हो गया। घर पर पत्‍नी उसके लौटने का इंतजार करती रही, पर वह नहीं आया। कई दिनों तक परिजनों ने दोनों की काफी खोजबीन की। फोन से भी संपर्क करने का प्रयास किया, मगर नहीं हो सका। थक-हारकर लड़की के भाई ने रोसड़ा थाने में मामला दर्ज कराया और बहन की बरामदगी की गुहार लगाई।न्यूज़ साभार

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया

आम लोगों के साथ सीधा संवाद करने का माध्यम कला संवाद पत्रिका : मंत्री

error: