बिहार

लहसुना थाना क्षेत्र में अभया ब्रिगेड ने छात्राओं को किया जागरूक

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज लहसुना थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर थानाध्यक्ष खुशबू खातून के नेतृत्व में अभया ब्रिगेड की टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में अभया ब्रिगेड की टीम लहसुना के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुरपतिचाक पहुँची, जहाँ छात्राओं से संवाद किया गया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा एवं इससे संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध एवं साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय भी विस्तार से बताए गए। पुलिस टीम ने थाना में स्थापित महिला हेल्प डेस्क, साइबर सुरक्षा व्यवस्था, डायल 112 तथा नए आपराधिक कानूनों के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया। अभया ब्रिगेड की टीम ने महिलाओं से संबंधित अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध या आपराधिक घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

error: