बिहार

अफीम का पोस्ता भूसा सहित एक ट्रक जप्त, मौके से चालक फरार

इमामगंज(अरुणनजय): पुलिस अनुमंडल अंतर्गत मैंगरा थाना क्षेत्र के कासियाडीह में ग्रामीणों ने अफीम का पोस्ता भूसा लदा एक ट्रक को पकड़ कर मैंगरा थाना को सौंपा दिया। इस संबंध में इमामगंज डीएसपी मनोज राम ने बताया कि मैगरा थाना के एक ट्रक कासियाडीह से पकड़ कर थाना लाया गया है। जिसमें अफीम का पोस्ता भूसा लदा हुआ है। डुमरिया सीओ कौशल इमाम के मजिस्ट्रेट उपस्थिति में 112 बोरा ट्रक से उतारकर मैंगरा थाना में सौंपा गया है।

जिसका कुल बजन 2299.400 किलोग्राम है। उन्होंने बताया कि मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि में तीन ट्रैक पर अफीम का पोस्ता भूसा लाद कर गया शहर की ओर जा रहे था। जिसे दो ट्रक आगे निकल गया और एक ट्रक का ड्राईवर रास्ता भटकर   पचमह गांव में चली गई। ड्राईवर ट्रक खड़ा कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सुचना थाना को दिया। मौके पर पुलिस पहुंच गया ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई है।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: